Search

 
 
 

Jamtara News : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

नाला थाना क्षेत्र के काली पात्थर गांव में एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान फनी भूषण सोरेन (पिता- बहादुर सोरेन) के रूप में हुई है.
 
युवक का शव.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के काली पात्थर गांव में एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान फनी भूषण सोरेन (पिता- बहादुर सोरेन) के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, फनी भूषण सोरेन का शव गांव के समीप जंगल में करंच के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद मामले की जानकारी नाला थाना पुलिस को दी गई.

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही