Jamtara News : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेरिया जोरिया से शुक्रवार को एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया है. जोरिया में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस इसके प्रयास में जुटी है.
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.