Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा में सजा धनतेरस बाजार, व्यापारियों में उत्साह

Jamtara News: धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, वाहन, फर्नीचर और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है. इसी परंपरा को देखते हुए शहर के अलग-अलग बाजारों में व्यापारियों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराए हैं.
 
सजी दुकानें.

Jamtara News : जामताड़ा में धनतेरस बाजार सज-धजकर तैयार है. शहर के प्रमुख जगहों पर धनतेरस की रौनक दिखाई देने लगी है. दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है. सामानों का विशेष स्टॉक भी मंगाया है. धनतेरस को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह है.

 

इसे भी पढ़ें


धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, वाहन, फर्नीचर और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है. इसी परंपरा को देखते हुए शहर के अलग-अलग बाजारों में व्यापारियों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराए हैं. बर्तन दुकानों में पीतल, तांबा, स्टील और अन्य आकर्षक बर्तनों की भरमार है. वहीं, आभूषण दुकानों में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए डिजाइन के गहने सजाए गए हैं.


व्यवसायी कुणाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष धनतेरस को लेकर बाजार में काफी उत्साह का माहौल है. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही विशेष तैयारियां की हैं. बाजार में खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए गए हैं. उम्मीद है कि धनतेरस के दिन ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ेगी और कारोबार बेहतर रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही