Search

 
 
 

Jamtara News : सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान नारायणपुर निवासी सुभाष राउत के रूप में हुई है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान नारायणपुर निवासी सुभाष राउत के रूप में हुई है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष राउत बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से दलदला मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.


दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही