Search

 
 
 

Jamtara News : सोशल मीडिया पर पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया, पति पर FIR दर्ज

नारायणपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवती का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता नारायणपुर थाना क्षेत्र के पालटा गांव की 23 वर्षीय युवती है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवती का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता नारायणपुर थाना क्षेत्र के पालटा गांव की 23 वर्षीय युवती है.


दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 6 जून को धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला में हुई थी. आरोप है कि युवती का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया.

 

मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को नामजद किया है, जिनमें पीड़िता के पति इमामुल अंसारी, देवर सोहेल अंसारी व ससुर सरफुद्दीन अंसारी शामिल हैं. सभी आरोपी धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मुरगाबनी कब्रिस्तान टोला के निवासी बताए गए हैं.

 

कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस इंसपेक्टर रवींद्र नाथ यादव को बनाया गया है. पुलिस ने एक पेन ड्राइव व फोटो को साक्ष्य के रूप में जब्त किया है. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही