Search

 
 
 

Jamtara News : शिक्षक दिवस पर जिले के चार उत्कृष्ट शिक्षक होंगे सम्मानित

Jamtara News : जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से जेईपीसी रांची के सभागार में होगा.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को जामताड़ा जिले के चार उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित होंगे. उन्हें रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्यभर के चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.


जामताड़ा जिले से सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों में पीएम श्री अपग्रेड हाई स्कूल पट्टाजोरी करमाटांड़ के शिक्षक अनिमेश मंडल, अपग्रेड हाई स्कूल देवजोड़ नाला की शिक्षिका सरिता सोरेन, अपग्रेड हाई स्कूल गोखुला नारायणपुर के शिक्षक सुनील टुडू व गवर्नमेंट पीएस बैजूडीह, नाला के शिक्षक शंभुनाथ मंडल शामिल हैं.


जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से जेईपीसी रांची के सभागार में होगा. संबंधित अधिकारियों को चयनित शिक्षकों की समारोह में ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही