Jamtara News : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव में घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में ज्योत्स्ना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी पति गांधी महतो मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, गांधी महतो अक्सर नशे में रहता है. घटना के समय बच्चे मोबाइल को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे. शोर सुनकर गांधी महतो आपा खो बैठा. आरोप है कि उसने पहले बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की. बच्चे किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.
इसके बाद गांधी महतो ने अपनी पत्नी ज्योत्स्ना देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी गई. वारदात के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया.
स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद स्थित SNMMCH रेफर कर दिया. वहां भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे रांची RIMS रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.
घायल महिला के भाई गोपाल महतो ने बिंदापाथर थाने में अपने बहनोई गांधी महतो के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 47/26 तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच में जुटी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.