Search

 
 
 

Jamtara News : आकांक्षी प्रखंडों की रैंकिंग सुधारें- डीसी

डीसी आलोक कुमार ने जिले के नीति आयोग के दो आकांक्षी प्रखंड करमाटांड़ व फतेहपुर की समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्रखंडों की रैंकिंग सुधारने का निर्देश दिया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने जिले के नीति आयोग के दो आकांक्षी प्रखंड करमाटांड़ व फतेहपुर की समीक्षा बैठक की. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना व वित्तीय समावेशन से जुड़े नीति आयोग के 40 प्रमुख संकेतकों पर विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्रखंडों की रैंकिंग सुधारने का निर्देश दिया. 

 

Uploaded Image

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.


उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य विकास के मानकों में सुधार कर आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है. सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. जिन संकेतकों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां विशेष प्रयास और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा.

 

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, कृषि तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई. डीसी ने नीति आयोग के मानकों के अनुरूप विकास कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया. कहा कि प्रत्येक 15 दिनों पर डीडीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा.


बैठक में डीडीसी असीम किस्पोट्टा, जिला योजना पदाधिकारी चंद्रदेव पासवान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ,  कृषि पदाधिकारी लव कुमार, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार महतो, करमाटांड़ व फतेहपुर के बीडीओ, जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही