Search

 
 
 

Jamtara News : मनरेगा में रोजगार बढ़ाएं, आवास योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई- डीसी

Jamtara News: मनरेगा की समीक्षा के दौरान डीसी ने पंचायतवार योजनाओं की स्थिति, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड नवीनीकरण, अधूरे कार्यों और पुरानी योजनाओं की लंबित देनदारियों की जानकारी ली.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान वीबी-जीरामजी, आवास योजनाओं व जेएसएलपीएस के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई. डीसी ने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया. वहीं, आवास योजनाओं को समय पर पूरा करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी.

 

मनरेगा की समीक्षा के दौरान डीसी ने पंचायतवार योजनाओं की स्थिति, मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड नवीनीकरण, अधूरे कार्यों और पुरानी योजनाओं की लंबित देनदारियों की जानकारी ली. खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक रोजगार देने का निर्देश दिया. पर्व-त्योहारों को देखते हुए दो दिनों में मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही 30 अक्टूबर से पहले पुरानी योजनाओं की देनदारियों का सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपने को कहा.


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने किस्त भुगतान, जियो टैगिंग और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने लाभुकों से लगातार संपर्क कर आवास निर्माण पूरा कराने तथा लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ को पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया. डीडीसी असीम किस्पोट्टा को प्रत्येक 15 दिन पर योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया. 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही