Jamtara News : जामताड़ा डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा कार्यों की पूर्णता की स्थिति की जानकारी ली. लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने और कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.
उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए नई योजनाओं का चयन निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप करने पर जोर दिया. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समय पर पूरा कराएं. ताकि अनाबद्ध निधि का सदुपयोग करते हुए जिले में विकास कार्यों को गति दी जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.