Jamtara News : जामताड़ा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ITI, जामताड़ा में शनिवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन हुआ. जिला नियोजनालय की और से आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की छह कंपनियों ने भाग लिया. इसमें 55 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन किया गया, जबकि 69 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया.
डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है. रोजगार मेले में शिवम कॉर्पोरेट चेन्नई, बजाज लाइफ इंश्योरेंस जामताड़ा, केके एंटरप्राइजेज जामताड़ा, एबी इंडिया आदित्यपुर और रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन कोलकाता सहित छह निजी कंपनियों ने भाग लिया. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की योग्यता और अहर्ता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.