Search

 
 
 

Jamtara News:  JPMA चुनाव 2026- जामताड़ा शाखा के अध्यक्ष चुने गए गौतम झा

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव के तहत जामताड़ा शाखा में विभिन्न पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
 
Jamtara: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव के तहत जामताड़ा शाखा में विभिन्न पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव को लेकर पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला. मतगणना पूरी होने के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी.
अध्यक्ष पद पर गौतम कुमार झा निर्वाचित हुए, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अल्फ्रेड मरांडी को 54 मतों के अंतर से पराजित किया. वहीं सचिव पद पर राजन टूडू ने मनोज कुमार को 44 मतों से हराकर पद पर कब्जा जमाया.
उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मयंक हर्ष ने एकतरफा मुकाबले में दीपक यादव को 403 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी. कोषाध्यक्ष पद पर कुणाल किशोर दास ने कृष्णा मंडल को 97 मतों से हराकर जीत दर्ज की.
संयुक्त सचिव पद पर दिलीप मूर्मू ने सल्लाउद्दीन खान को 84 मतों के अंतर से पराजित किया. वहीं केंद्रीय सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सत्येन्द्र जायसवाल ने मुरली दास को 138 मतों से हराकर जीत अपने नाम की. अंकेक्षक (ऑडिटर) पद पर जय कुमार देव निर्वाचित घोषित किए गए.
चुनाव परिणाम घोषित होते ही पुलिस कर्मियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. विजयी प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया.

विजयी प्रत्याशियों की सूची

अध्यक्ष: गौतम कुमार झा
उपाध्यक्ष: मयंक हर्ष
सचिव: राजन टूडू
संयुक्त सचिव: दिलीप मूर्मू
कोषाध्यक्ष: कुणाल किशोर दास
केंद्रीय सदस्य: सत्येन्द्र जायसवाल
अंकेक्षक: जय कुमार देव
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जामताड़ा शाखा के इस चुनाव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नई टीम अब पुलिस कर्मियों के हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही