Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राजा कुमार व विष्णु पंडित के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक के पास दो युवक संदिग्ध स्थिति में खड़े हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया. उनके साथ मौजूद बैग की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की यह खेप तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

