Search

 
 
 

Jamtara News : मिहिजाम में व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara News : शांता तुरी लंबे समय से मिहिजाम स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था. उसके ससुर का नाम लड्डू तुरी है. शांता तुरी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कुल्टी का रहने वाला था.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के मिहिजाम स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के समीप बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकरनगर निवासी शांता तुरी (55 वर्ष) के रूप में हुई है. खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.


जानकारी के अनुसार, शांता तुरी लंबे समय से मिहिजाम स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था. उसके ससुर का नाम लड्डू तुरी है. शांता तुरी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कुल्टी का रहने वाला था. स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के पास किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही