Search

 
 
 

Jamtara News :नारायणपुर में पीडीएस दुकानदारों की बैठक, 9 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

डीलरों ने अपनी समस्याओं को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष रखा. कहा कि पिछले नौ महीने से कमीशन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है. दुकान संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 
पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक करते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के दर्जनों डीलरों ने भाग लिया. डीलरों ने अपनी समस्याओं को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष रखा. कहा कि पिछले नौ महीने से कमीशन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है. दुकान संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. 


इस पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन ने आश्वासन देते हुए कहा कि डीलरों की समस्याओं से जिला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. उन्होंने डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. जिन लाभुकों का ई-केवाईसी अब तक नहीं हुआ है, उनका शीघ्र ई-केवाईसी पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ ही चना, दाल, धोती एवं साड़ी का युद्धस्तर पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में सफरुद्दीन अंसारी, तारिणी पोद्दार, सुधीर पंडित, अब्दुल रहमान, कार्तिक दत्ता, बसंत रजक, आबिद अंसारी सहित कई जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही