Jamtara News : जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के बहादुरडीह के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई. ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें
मृतक की पहचान एकलव्यपुर गांव निवासी प्रदीप मंडल के रूप में हुई है. घायल कार्तिक पाल बहादुरडीह का रहने वाला है. सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके पर मौजूद डीएसपी व थाना प्रभारी से घटना की जानकारी ली और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. गंभीर रूप से घायल कार्तिक पाल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. ट्रक और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

