Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : नारायणपुर के प्रिंस मुर्मू का जेपीएल में जलवा, 3 विकेट लेकर रांची टाइटंस को दिलाई जीत

रांची टाइटंस व छोटानागपुर रॉयल्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में प्रिंस मुर्मू ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. उनकी सटीक व प्रभावी गेंदबाजी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
Advertisement
Advertisement
गेंदबाज प्रिंस मुर्मू.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के मालवा गांव निवासी 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर प्रिंस मुर्मू ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जिला सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) में बुधवार को खेले गये उद्घाटन मुकाबले में प्रिंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम रांची टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई.


रांची टाइटंस व छोटानागपुर रॉयल्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में प्रिंस मुर्मू ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. उनकी सटीक व प्रभावी गेंदबाजी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.


प्रिंस मुर्मू दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज हैं. अपनी फिरकी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने की उनकी क्षमता लगातार निखर रही है. जेपीएल जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मैच में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. प्रिंस का मामा घर फतेहपुर के अगैया सरमुंडी है. उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही