Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का एक पेड़ मां के नाम अभियान

पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विकास, विश्वास व जनकल्याण के रहे हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है.
Advertisement
Advertisement
चौपाल में पौधों के साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

Jamtara : केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा "12 साल बेमिसाल" अभियान शुरू करेगी. इसके तहत जामताड़ा के गोराइनाला मंडल के बेवा स्थित होटल में गुरुवार को चौपाल का आयोजन किया. चौपाल में 5 से 21 जून तक चलने वाले जनसंपर्क व जनकल्याण के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. अभियान की शुरुआत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" से होगी.


पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विकास, विश्वास व जनकल्याण के रहे हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है.

 

निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जामताड़ा जिले के सभी 16 मंडलों में 400 पौधों का वितरण किया गया है. कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर पौधरोपण करेंगे. पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन ने बताया कि विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, बैठकें, कार्यशालाएं व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

पूर्व जिला मंत्री सुभाष यादव व निवर्तमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने भी विचार व्यक्त किये. मौके पर गोवर्धन मंडल, राजेश यादव, निपेन सिंह, संतोष भोक्ता, चिंतामणि भंडारी, राजन मंडल, संतोष सिंह, प्रेमानंद मोदी, रंजीत यादव, पवन वर्मा, रंजीत राणा, रूपेश सिंह, बासुदेव गोराई, अन्नाहरी पंडित, सीमंत महतो, गुरुपद पंडित, बबलू महतो, निवास यादव, अमर यादव, ब्रजकिशोर सिंह, बिनोद यादव सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही