Jamtara News : जामताड़ा जिला वन विभाग की टीम ने नाला-अमलाचातर मार्ग पर इंदुरहीड मोड़ के पास अवैध लकड़ी लदे बिना नंबर के पिकअप वाहन को जब्त किया. वाहन पर पीपल व चिलबिल की कुल तीन बोटा लकड़ी लदी थी. वन विभाग के अनुसार, जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 2.0364 घनमीटर है. चालक के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं था. वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत पिकअप वाहन को जब्त कर लिया.
बताया गया कि वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लकड़ी कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पड़ताल की जा रही है. लकड़ी लाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए खोजबीन की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.