Jamtara News : दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला. नारायणपुर बाजार, मुरली पहाड़ी और लखनुडीह मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
सर्किल इंस्पेक्टर रविंद्र महतो ने कहा कि आमजन निर्भय होकर दुर्गा पूजा मना सकें, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. पूजा के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.