Search

 
 
 

Jamtara News : जेटेट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, नारायणपुर में वाहन जांच अभियान

Jamtara News: पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सक्रिय है. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां की हैं.
 
वाहन की जांच करती पुलिस.

Jamtara News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) रविवार को होगी. परीक्षा को लेकर जामताड़ा जिला पुलिस अलर्ट मोड में है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले के नारायणपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया.


इस दौरान देवलबाड़ी, बांस पहाड़ी और नारायणपुर में सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई. पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सक्रिय है. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां की हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही