Search

 
 
 

Jamtara News: त्योहारों में हावड़ा-दिल्ली समेत तीन रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Jamtara News: ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कुल नौ फेरे लगाएगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल प्रत्येक रविवार को रात 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी.
 
त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन

Jamtara News: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये विशेष ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश और कोलकाता-अमृतसर के बीच संचालित होंगी. इससे त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

 

इन ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह समेत निर्धारित स्टेशनों पर होगा.

 

इसे भी पढ़ें:

 

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल के नौ फेरे

ट्रेन संख्या 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कुल नौ फेरे लगाएगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 

 

वापसी में ट्रेन संख्या 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल प्रत्येक रविवार को रात 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी. यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा.

 

ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के छह फेरे

ट्रेन संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से खुलेगी. यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह फेरे लगाएगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी. इसके 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक छह फेरे निर्धारित हैं. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर होगा.

 

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल के आठ फेरे

ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को रात 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होगी. यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:45 बजे कोलकाता से खुलेगी. इसके 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक आठ फेरे होंगे. दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

 

अलग-अलग श्रेणी के कोच उपलब्ध

रेलवे के अनुसार तीनों पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही