Search

 
 
 

Jamtara News : सिविल कोर्ट की बढ़ेगी सुरक्षा, समिति ने लिया जायजा

डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गठित समिति ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर वहां सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान स्थिति व अतिरिक्त कैमरों की आवश्यकता का आकलन किया.
 
कोर्ट परिसर का जायजा लेते अधिकारी.

Jamtara : जामताड़ा सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर गठित समिति ने शुक्रवार को परिसर का निरीक्षण कर वहां सीसीटीवी कैमरों की वर्तमान स्थिति व अतिरिक्त कैमरों की आवश्यकता का आकलन किया.

 

यह कार्रवाई झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के उप सचिव द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में की गई. निरीक्षण का उद्देश्य न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन के लिए आवश्यक कैमरों की संख्या एवं अन्य तकनीकी अवयवों की समीक्षा कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना था.

 

अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के नेतृत्व में गठित समिति ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान वर्तमान में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त कैमरों की आवश्यकता वाले स्थानों का भी चयन किया गया. समिति ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से भी मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

 

मौके पर जामताड़ा एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ (मुख्याल), न्यायिक दंडाधिकारी, रजिस्ट्रार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, नगर थाना प्रभारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  बिरजू राम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही