- दुर्गा पूजा से पहले 15.22 करोड़ का भुगतान
- 1.06 लाख पेंशनधारियों के खाते में भी पहुंची पेंशन
Jamtara News : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को बड़ी राहत दी है. जामताड़ा डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान व सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को सितंबर माह की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है. मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 1,52,208 लाभुकों के खाते में कुल करीब 38.05 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गये.
इसे भी पढ़ें
वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,06,412 लाभुकों के बैंक खातों में सितंबर की पेंशन राशि भेजी गई. इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 80,287, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना की 12,854, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,214, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित पेंशन योजना के 75 व स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,982 लाभुक शामिल हैं.
जिला प्रशासन ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन व भुगतान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

