Search

 
 
 

Jamtara News : झारखंड स्टेट ओलंपियाड में जामताड़ा के 7 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, हुए सम्मानित

Jamtara News: ओलंपियाड में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. जामताड़ा प्रखंड के यूएचएस केलाही के वर्ग सात के छात्र कौशिक गोराई ने अंग्रेजी विषय में 21 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया.
 
सम्मानित विद्यार्थियों के साथ डीईओ व अन्य.

Jamtara News : झारखंड स्टेट ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जामताड़ा जिले का नाम रोशन करने वाले सात मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मानित किया गया. झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में आयोजित समारोह में डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम ने सफल विद्यार्थियों को लैपटॉप, माउस, यूएसबी, बैग, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


ओलंपियाड में जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. जामताड़ा प्रखंड के यूएचएस केलाही के वर्ग सात के छात्र कौशिक गोराई ने अंग्रेजी विषय में 21 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया. वहीं, बेसिक स्कूल मिहिजाम की वर्ग सात की छात्रा आयशा परवीन ने अंग्रेजी में 20 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.


कुंडहित प्रखंड के आरके हाई स्कूल अंबा के वर्ग सात के छात्र राहुल लायेक ने विज्ञान विषय में 77 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया. फतेहपुर प्रखंड के यूएमएस मंझलाडीह के वर्ग आठ के छात्र सुमित कुमार पंडित ने गणित में 45 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया. नाला प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर के वर्ग आठ के छात्र सौरव घोष ने सामाजिक विज्ञान में 27 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

 

वहीं, आरके प्लस टू हाई स्कूल नाला के वर्ग नौ के छात्र गोविंदा बक्शी ने अंग्रेजी में 41 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया. इसी विद्यालय के छात्र हर्ष कुमार डोकानिया ने गणित विषय में 43 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. डीईओ चार्ल्स हेम्ब्रम ने जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही