Search

 
 
 

Jamtara News : पॉपुलर नर्सिंग होम में बिना दस्तावेज चल रहा था सोनोग्राफी केंद्र, प्रशासन ने किया सील

एसडीओ अनंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पॉपुलर नर्सिंग होम पहुंचकर सोनोग्राफी केंद्र के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की. केंद्र में सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे.
 
अस्पताल के सोनोग्राफी केंद्र की जांच करने पहुंची टीम.

Jamtara : जामताड़ा शहर के पॉपुलर नर्सिंग होम में शुक्रवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. जांच में सोनोग्राफी केंद्र में जरूरी दस्तावेज अधूरे पाए गए. टीम ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत सोनोग्राफी केंद्र को तत्काल सील कर दिया.

 

एसडीओ अनंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पॉपुलर नर्सिंग होम पहुंचकर सोनोग्राफी केंद्र के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की. केंद्र में सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. एसडीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त केंद्र में आवश्यक कागजातों के बिना सोनोग्राफी जांच की जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी की गई. दस्तावेजों में कमी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

छापेमारी टीम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निलेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज महतो, सीओ अविश्वर मुर्मू व अन्य अधिकारी शामिल थे. प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप है. अधिकारियों ने कहा कि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही