Search

 
 
 

Jamtara News :  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SP, ईदगाह पहुंच नमाजियों को दी मुबारकबाद

ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जामताड़ा डीसी शंभू कुमार सिंह ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
 

Jamtara :  ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जामताड़ा डीसी शंभू कुमार सिंह ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के क्रम में एसपी न्यू टाउन स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने बकरीद की नमाज अदा करने आए नमाजियों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की. एसपी ने सभी को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. नमाजियों ने भी पुलिस प्रशासन की पहल का स्वागत किया और जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का भरोसा दिलाया.

 

Uploaded Image

 

एसपी ने कहा कि जामताड़ा जिले की पहचान आपसी एकता और भाईचारे की रही है.  सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने आम लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की.

 

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरीम रजा, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. बता दें कि पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही