Search

 
 
 

Jamtara News : नशा के खिलाफ विशेष अभियान, डीसी ने जागरूकता रथों को किया रवाना

डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय परिसर से तीन चलंत एलईडी जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान 15 से 26 जून तक चलेगा.
 
जागरूकता रथ रवाना करते डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा में मादक पदार्थों की रोकथाम व लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष अभियान की शुरुआत हुई. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय परिसर से तीन चलंत एलईडी जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान 15 से 26 जून तक चलेगा.

 

डीसी ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है. इसके सेवन से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक क्षति भी उठानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्ति और उसके परिवार को सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ता है, इसलिए लोगों को इससे दूर रहना चाहिए और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों, पंचायतों और गांवों में चलंत एलईडी वैन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल सामग्री, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी.इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर व बुकलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, डीईओ चार्ल्स हेंब्रम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही