Search

 
 
 

Jamtara News : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई- डीसी

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य, अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.

 

Uploaded Image

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.


बैठक में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष में जून तक अवैध शराब से जुड़े 72 केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 534 लीटर अवैध चुलाई शराब, 3105 किलो जावा महुआ, 114.565 लीटर अवैध देसी शराब, 159.63 लीटर बीयर, 60 किलो पंचवई व 45 लीटर अन्य अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. 


उपायुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ नियमित औचक छापेमारी अभियान चलाएं. उन्होंने विशेष रूप से हॉटस्पॉट क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने व किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.


बैठक में जिले में संचालित 31 लाइसेंसी शराब दुकानों की स्थिति और राजस्व लक्ष्य की भी समीक्षा की गई. डीसी ने निर्देश दिया कि सभी दुकानों में निर्धारित ब्रांड के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध रहे. किसी भी स्थिति में शराब की बिक्री तय अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर नहीं होनी चाहिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही