Jamtara News : जमाताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के कास्ता-अफजलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह बड़डंगाल गांव के समीप एक ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेख अकबर के रूप में हुई है. खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के इंजन वाले हिस्से में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के केलेजोड़ा अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आसनसोल रेफर कर दिया.आसनसोल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

