Search

 
 
 

Jamtara News : बांसपहाड़ी में ट्रक की टक्कर से दो घायल, महिला रेफर

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान एकतारा गांव निवासी मिथला देवी (35 वर्ष) और झलकु महतो (20 वर्ष) के रूप में की गई है.
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान एकतारा गांव निवासी मिथला देवी (35 वर्ष) और झलकु महतो (20 वर्ष) के रूप में की गई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथला और झलकु पबिया से अपने घर एकतारा लौट रहे थे. तभी रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. 

 

प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मिथला देवी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं झलकु महतो का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, क्योंकि इस इलाके में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. 

 

https://lagatar.in/latehar-news-first-batch-of-haj-pilgrims-leaves-from-tori-junction़

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही