Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

जिला माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी व मिहिजाम इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.
Advertisement
Advertisement
जब्त ट्रैक्टर.

Jamtara : जामताड़ा डीसी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. जिला माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी व मिहिजाम इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया.

 

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर बिना वैध कागजात व चालान के बालू ले जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बालू समेत दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना को सुपुर्द कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही