Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में वाहन के धक्के से दो युवक घायल, धनबाद रेफर

लटा गांव निवासी मनीर अंसारी व मतीन अंसारी मुरली पहाड़ी से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दुलाडीह के समीप एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
घायल युवक.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलटा गांव निवासी मनीर अंसारी व मतीन अंसारी मुरली पहाड़ी से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दुलाडीह के समीप एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही