Jamtara News: जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कुरवा हटिया में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी वायरल वीडियो को बिना सत्यापन के साझा नहीं करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें