Search

 
 
 

Jamtara News : डीएवी जामताड़ा में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, सरदार पटेल की जयंती भी मनी

Jamtara News : प्रशिक्षक रवि कुमार मालाकार और अजीत कुमार चौधरी ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि ऑनलाइन ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में हर किसी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है.
 
कार्यशाला को संबोधित करते अतिथि.

Jamtara News : सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में शनिवार को सीबीएसई के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. लाला लाजपतराय बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया.


प्रशिक्षक रवि कुमार मालाकार और अजीत कुमार चौधरी ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि ऑनलाइन ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में हर किसी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है. उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के साथ कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गई.


कार्यशाला के अंत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई. शिक्षकों ने सरदार पटेल की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. वक्ताओं ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता और देश की अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है. देश की विभिन्न रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही