Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: कोरोना का नहीं डर, पर्वत विहार पर पिकनिक के लिए जुटे लोग

Advertisement
Advertisement
Jamtara: नमस्कार मैं हूं उदय. इस वक्त खड़े हैं, जामताड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थल पर्वत विहार पर . यहां नववर्ष के पहले दिन विशेष भीड़ उमड़ती है. बच्चों के साथ पूरा-परिवार यहां पिकनिक व सैर-सपाटे के लिए पहुंचता है. तीन बजने वाले हैं और पिकनिक मनाने के बाद लोग पर्वत विहार की ओर रुख कर चुके हैं. यहां पहुंचने वालों में अधिकतर ने मास्क नहीं लगा रखा है . जामताड़ा राजबाड़ी के कुछ बच्चे झूला और फिसल पट्टी का आनंद उठा रहे हैं. इस परिवार के अन्य सदस्य पर्वत विहार से अजय नदी की अविरल धारा को निहार रहे  हैं. वनभोज में बच्चियों ने पकाया स्वादिष्ट व्यंजन : डीडीसी के आवास के समीप जंगल में कुछ स्कूली बच्चियां वनभोज को पहुंची हैं .   स्नेहा कुमारी और इसिता बता रही हैं कि सुबह का नाश्ता रेडिमेड था . दोपहर का भोजन दोस्तों के साथ तैयार कर रही हैं . यू ट्यूब से मदद ली जा रही है . हवा के झोंके से गैस चूल्हा दिक्कत दे रहा है. पर प्रयास जारी है . यह भी पढें : लोदना">https://lagatar.in/dhanbad-lodnas-gokul-park-dying-a-slow-death/">लोदना

का गोकुल पार्क धीमी मौत मर रहा   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही