Search

 
 
 

Jamtara News: दुर्गा पूजा को लेकर अधिकारियों ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

Jamtara News: पूजा समितियों से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. अधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति व्यवस्था और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया.
 
पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी

Jamtara News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट है. इसी क्रम में गुरुवार को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान आमजोरा, नारायणपुर बाजार, पतरोडीह और धरमपुर स्थित पूजा पंडालों का जायजा लिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण टीम में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता और नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन शामिल थे. अधिकारियों ने पूजा पंडालों की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया.

 

इस दौरान पूजा समितियों से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. अधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति व्यवस्था और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया.

 

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही