Search

 
 
 

जामताड़ा : जिलादेश जारी होने के 13वें दिन महिला थाना प्रभारी ने लिया पदभार

 
Jamtara : एसपी कार्यालय से जिलादेश जारी होने के 13 दिन बाद सोमवार 3 अप्रैल को महिला व एससी/एसटी थाना प्रभारी के रूप में ममता बास्की ने पदभार ग्रहण कर लिया. पूर्व महिला थाना प्रभारी गोल्डी भगत को साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है. दरअसल 20 मार्च को एसपी कार्यालय के जिलादेश संख्या-229/2023 के तहत महिला पुलिस अवर निरीक्षक गोल्डी भगत व ममता बास्की का स्थानांतरण हुआ था. जहां नवपदस्थापित महिला थाना प्रभारी ममता बास्की जामताड़ा थाना में पदस्थापित थी. वही तत्कालीन महिला थाना प्रभारी ने पारिवारिक समस्या का हवाला देते हुए एसपी को पत्र लिखा था, जिसमें अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की गई थी. इस आवेदन के आधार पर ही एसपी कार्यालय के ज्ञापांक संख्या-1160 (गोपनीय) से डीआईजी दुमका को पदस्थापना के अनुमोदन की मांग की गई थी. आमतौर पर पुलिस महकमा में जिलादेश जारी होने के बाद तत्काल योगदान कर लेना होता है. लेकिन यहां योगदान करने में इतनी विलंब किस कारण से हुई, यह पुलिस महकमा में चर्चा का विषय बना हुआ है. चूंकि जिलादेश जारी होने के 24 घंटे के अंदर योगदान कर लेने की परिपाटी रही है. परंतु ट्रांसफर से संबंधित जिलादेश जारी होने के बाद भी तत्कालीन महिला थाना प्रभारी गोल्डी भगत 312 घंटे तक अपने पद पर बनी रही. यह">https://lagatar.in/jamtara-annual-chaiti-kali-puja-completed-in-rakshakali-temple/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : रक्षाकाली मंदिर में वार्षिक चैती काली पूजा संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही