Search

 
 
 

जामताड़ा : 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

 
Jamtara : जामताड़ा  (Jamtara) - गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति के कार्यालय में 25 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के निर्देश पर अजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया. बैठक में लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाली जामताड़ा शहरी जलापूर्ति योजना पर विचार किया गया. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सहित सभी वार्ड के वार्ड पार्षद गण उपस्थित थे. पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के माध्यम से जामताड़ा के स्थानीय बच्चों के लिए प्रतिवर्ष स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति के आधार पर अधिविध एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा जाता रहा है. लेकिन पिछले 2 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाये. उन्होनें शहर के लोगों से आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाने का भी आग्रह किया. मौके पर डीडी भंडारी, विजय भगत, तरणी पाल, नवहरि पंडित, शेख सरफुद्दीन, प्राण मंडल, संजय तिवारी, विनोद साह, श्रीकांत प्रसाद, राजेश चौधरी, जयप्रकाश अम्बष्ट, अरविंद सिन्हा, प्रणव दास, सत्यनारायण सिंह, बैद्यनाथ शाह, दिलीप सिंह, सलिल खां, डॉ आर कुमार, ओमप्रकाश टिबरेबाल, विजन चंद्र मिश्र, आदिनाथ मिश्र,  झंटु साहा, सुजोय सरकार, प्रल्हाद दास, हाबु लाल साहा, रजत कांति मित्र, बजेन गन, त्रिलोकी प्रसाद, रविंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368399&action=edit">यह

भी पढ़ें : 43.35 लाख रुपये ठगी मामला : मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस झारखंड में की छापेमारी, दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही