Search

 
 
 

जामताड़ा : स्थायी लोक अदालत की पहल पर ग्रामीण बैंक ने लौटायी पूरी रकम

 
Jamtara : आखिरकार स्थायी लोक अदालत जामताड़ा की पहल पर करीब एक वर्ष बाद 23 दिसंबर 2022 को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की गेड़िया शाखा ने मंटू हेंब्रम के बैंक खाता में 1 लाख 81 हजार रुपये वापस कर दिया. बैंक ने 6 जनवरी को सकी जानकारी स्थायी लोक अदालत को पत्र लिखकर दी है. दरअसल 22 दिसंबर 2021 को जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्रन्तर्गत मड़ालो गांव के मंटू हेंब्रम के बैंक खाता संख्या -1403 400 8666 से उनकी जानकारी के बिना ही दस-दस हज़ार रूपये कर उनके खाते में जमा कुल 1 लाख 81 हजार रुपये की निकासी हो गयी थी. जिसकी शिकायत उन्होने संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक से किया. परंतु शाखा प्रबंधक टालमटोल करता रहा. इसके बाद मंटू हेम्ब्रम ने स्थायी लोक अदालत में आवेदन देकर रुपये के निकासी हो जाने की शिकायत की. स्थायी लोक अदालत ने आवेदन को संज्ञान लेते हुए ग्रामीण बैंक को तमिला भेजकर पूरे मामले की जानकारी मांगी. लेकिन बैंक हमेशा यह कह कर समय मांगता रहा कि मंटू हेम्ब्रम का पैसा दूसरे के खाते में चला गया है. जिसके खाते में पैसा गया है उस पर बैंक की ओर से थाने में एफआईआर किया गया है. बैंक की ओर से जब कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो अंत में स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष पीयूष कुमार, सदस्य सुरेश कुमार मालवीय व महेंद्र राउत और पेशकार पंकज कुमार के सहयोग से आवेदक को भुगतान कराया गया. इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जवाहर कुमार गुप्ता भी उपस्थित दे. यह">https://lagatar.in/jamtara-speaker-of-the-assembly-attended-jmms-vanbhoj-in-ladhana/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : लाधना में झामुमो के वनभोज में विधानसभा स्पीकर हुए शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही