Search

 
 
 

जामताड़ा : 1.35 लाख रुपए लूट मामले में एक गिरफ्तार

 
16 दिसम्बर 2021 को नारायणपुर के नैनामारनी में हुई थी लूट की घटना
Jamtara : नारायणपुर पुलिस ने वाहन चालक से लूट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि विगत 16 दिसम्बर 2021 को नारायणपुर थाना क्षेत्र के नैनामारनी में पिकअप वैन चालक से मारपीट कर दो बाइक सवार बदमाशों ने 01 लाख 35 हज़ार रुपए लूट लिए थे. इस घटना के बाद 19 दिसंबर 2021 को पिकअप वैन चालक देवघर जिला निवासी विपुल कुमार मंडल ने नारायणपुर थाना को शिकायत दर्ज कराई थी. चालक ने बताया था कि 16 दिसम्बर 21 को जब वह नारायणपुर से देवघर जा रहा था तभी नैनामारनी गांव में दो बाइक सवारों ने मारपीट करते हुए 01लाख 35 हज़ार की नक़दी लूट ली थी. इसी मामले में नारायणपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने विशेष अभियान चलाकर मारगोमुण्डा निवासी बबलू शाह उर्फ आसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707721&action=edit">यह

भी पढ़ें: जामताड़ा : राज्य में जल्द शुरु करेंगे सर्वाइकल कैंसर का वैक्सिनेशन : मंत्री बन्ना गुप्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही