Search

 
 
 

Jamtara : अवैध शराब समेत साथ एक व्यक्ति हिरासत में

 
Jamtara : जामताड़ा (Jamtara)- आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति बिहार के समस्तीपुर जिले के बाबूपुर गांव निवासी रामधर राय है. आरपीएफ इंस्पेक्टर केएम सिराज को हावड़ा-मोकाम एक्सप्रेस में अवैध शराब कारोबारी के चढ़ने की गुप्त सूचना मिली थी. आरपीएफ सुबह से ही शराब कारोबारी को पकड़ने में जुट गई. प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हावड़ा-मोकामा ट्रेन रुकते ही एक व्यक्ति को पीठ पर बैग लटकाए ट्रेन में चढ़ते देखा गया. आरपीएफ ने बिना देरी किए उसे धर दबोचा. बैग की तलाशी लेने पर शराब की 13 बोतलें मिली. गिरफ्तार व्यक्ति ने आरपीएफ के समक्ष स्वीकार किया कि वह शराब बिहार में बेचने ले जा रहा था. आरपीएफ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त शराब समेत हिरासत में लिए गए व्यक्ति को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=332811&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : अवैध शराब अड्डे पर उत्‍पाद विभाग का छापा, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही