Narayanpur/ Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर मोड़ के समीप मंगलवार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जा घुसी. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद कार सवार लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/nilamber-pitamber-university-registrar-resigns
https://lagatar.in/hearing-held-on-bail-plea-of-five-including-l-khangte-cid-submitted-the-case-diary-while-the-prosecution-sought-time
जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच-19बी-7149 नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह की ओर से नारायणपुर की तरफ आ रही थी. इसी दौरान श्यामपुर मोड़ के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी. दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.
घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना के एएसआई सोनेलाल सोरेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर नारायणपुर थाना ले गई. पुलिस वाहन के मालिक और कार सवार लोगों की पहचान के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें