Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : जुड़वा कन्या भ्रूण का शव मिलने से लोगों में आक्रोश

Jamtara : इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से डीसी आवास की ओर जाने वाली सड़क के समीप खेत में गुरूवार की सुबह जुड़वा कन्या भ्रूण का शव मिलने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. कन्या भ्रूण का शव खेत में फेंकने की ख़बर फैलते ही सिमुलबेड़िया व आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए. मौके पर पहुंचे बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल ने कहा कि जिले में अवैध ढंग से भ्रूण परीक्षण पर रोक लगनी चाहिए. जामताड़ा शहर व सीमावर्ती बंगाल में अल्ट्रासोनोग्राफी जांच के कई केंद्र खुले है, जिन्हें भ्रूण परीक्षण पर सख्ती से पाबंदी लगाने की हिदायत देनी चाहिए. साथ ही वैध और अवैध ढंग से संचालित निजी नर्सिंग होम में गर्भपात की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पहल होनी चाहिए. जिले में कई नर्सिंग होम ऐसे भी है, जहां दुर्घटना होने पर मरीजों को प्राथमिक इलाज़ नहीं मिल पाता है. लेकिन मोटी रकम के लिए गर्भपात जैसे कृत्य उन नर्सिंग होम में बेधड़क होते हैं. यह">https://lagatar.in/jamtara-today-is-the-era-of-innovation-students-should-keep-creative-thinking-deo/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : आज इनोवेशन का जमाना, छात्र रखें रचनात्मक सोच : डीइओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही