Search

 
 
 

जामताड़ा : बकाया मानदेय का करें भुगतान : मल्लिका नंदी

 
झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर दिया धरना
Jamtara : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ के नाला विधानसभा इकाई ने 18 जुलाई को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो के फतेहपुर प्रखंड स्थित बढ़वा आवास में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया. धरना का नेतृत्व मल्लिका नंदी ने किया. धरना के बाद जलसहिया संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. जलसहियाओं ने बकाया व घोषित न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानदेय का भुगतान, मृत्यु होने पर अनुकंपा का लाभ एवं आश्रित को 20 लाख का बीमा भुगतान,  विभाग के रिक्त पदों पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता तथा 65 वर्ष तक सेवा की गारंटी दिए जाने की मांग की. मल्लिका नंदी ने कहा कि जलसहिया कर्मचारी निष्ठा पूर्वक सेवा प्रदान करती आ रही है. ऐसे में उन्हें समुचित सुविधा उपलब्ध कराते हुए मुख्यधारा से जोड़ा जाना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने सकारात्मक आश्वासन दिया. मौके पर जलसहिया झरना मंडल, बसंती भारती, कुंती देवी, नमिता टुडू, रिंकु मंडल, ममता सिंह, अनिमा कुमारी, कल्पना यादव, सरोजिनी टुडु, कल्याणी यादव, आशा महतो, चिकनी मरांडी, चन्दना मंडल, सुलेखा माजी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-got-12-medals-5th-place-in-junior-athletics-championship/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा को जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12 मेडल, मिला 5वां स्थान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही