Search

जामताड़ा : जलनिकासी की समस्या से परेशान लोग, चिरेका से एनओसी की गुहार

चिरेका की जमीन होने के कारण नहीं हो पा रहा पीसीसी और नाले का निर्माण
Jamtara : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित कानगोई विश्वकर्मा मंदिर रोड में रहने वाले लोगों के पास घरों के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. लिहाजा मोहल्ले वासी चितरंजन रेल कारखाना यानी चिरेका के अधीन जमीन पर ही घरों से निकलने वाले पानी को बहाने पर विवश हैं. वार्ड अंतर्गत सभी मोहल्ले में नाली बने हैं, परंतु विश्वकर्मा मंदिर रोड चिरेका के अधीन होने से यहां नाली, पीसीसी जैसे विकास के कार्य बाधित है. चिरेका से एनओसी नहीं मिलने के कारण पीसीसी और नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है. वर्तमान में यहां के मोहल्ले वासी खुद से बनाए नाली से पानी की निकासी करते हैं. परंतु विश्वकर्मा मंदिर के मुख्य सड़क होकर निकलने वाली नाली के नहीं बनने से जहां तहां पानी जाम हो जाता है. जिससे नाली से निकलने वाले बदबू से लोग परेशान हैं. खासकर बरसात में पानी निकासी नहीं होने से जलजमाव हो जाता है और गंदा पानी रोड पर बहने लगता है.

                      क्या कहते हैं लोग

सुरेश साव ने कहा कि मुख्य नाली नहीं रहने से हमलोगों को पानी निकासी में समस्या होती है. चिरेका अगर एनओसी दे तो यहां पानी निकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाता. मुनेश्वर साव ने कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा नाली निर्माण के लिए कई बार सकारात्मक प्रयास किया गया, परंतु चिरेका प्रशासन से एनओसी नहीं मिलने के कारण नाली निर्माण में अड़चन आ रही है. सनातन वाद्यकर ने कहा कि पानी निकासी और चिरेका से एनओसी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. पानी निकासी के लिए और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. जिससे विश्वकर्मा मंदिर रोड के लोगों को परेशानी होती है. वार्ड पार्षद महावीर राय ने कहा कि विश्वकर्मा मंदिर रोड से मुख्य नाली निर्माण के लिए डीपीआर भी पास हो गया था. परंतु चिरेका प्रबंधन से एनओसी नहीं मिलने से नाली निर्माण में बाधा आ रही है. इसके लिए प्रयासरत हूं. यह">https://lagatar.in/jamtara-5385-students-will-get-post-matric-scholarship/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : 5,385 छात्र-छात्राओं को मिलेगी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//