Jamtara : जामताड़ा स्थित सीमावर्ती खागा थाना क्षेत्र के धावा और चापुड़िया के बीच शनिवार देर रात शराब से लदी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद वाहन में रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. कई लोग वहां से बोतलें लेकर भाग गये.
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ था. हैरानी की बात यह है कि वाहन में मिली शराब की बोतलों पर किसी तरह का लेबल नहीं लगा होने की बात सामने आयी है. दुर्घटना के बाद चालक समेत वाहन में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए.
पिकअप वैन का नंबर जेएच 10 सीएफ 2760 बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना लायीय
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.