Search

 
 
 

जामताड़ा : डोकीडीह गांव में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 4 घायल

 
Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोग डोकीडीह गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने प्रशासन पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाब में लाठियां चटकाई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से 12 राउंड हवाई फायरिंग भी की गई. बता दें कि डोकीडीह गांव में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को लेकर डोकीडीह मुस्लिम टोला की ओर से जाने वाले थे. विवाद न हो इसलिए प्रशासन की टीम पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी. बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, साइबर डीएसपी मजहरूल होदा, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ठाकुर, एएसआई संतोष गोस्वामी, सहायक अभियंता कुमार अनुराग मौके पर मौजूद थे. वहीं जैसे ही मूर्ति विसर्जन को लेकर टोले में प्रवेश किया, एक समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. पुलिस-प्रशासन के द्वारा समझाने के बाद भी एक समुदाय के लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद प्रशासन ने भी लाठियां चटकाई. इस हमले में पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हवलदार संजय कुमार मेहता, पुलिस जवान राकेश कुमार व एएसआई संतोष गोस्वामी घायल हुए हैं. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/the-goal-for-which-you-took-up-guns-now-achieve-it-through-government-schemes-hemant/">जिस

लक्ष्य के लिए आपने बंदूकें उठायी, अब उसे सरकारी योजनाओं से हासिल करें- हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही