Search

 
 
 

Jamtara News: पुलिस ने बरामद की 6 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाया

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बरामद किए गए छह गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से बरामद किए गए छह गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कुंडहित थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें: 

मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाना पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने मोबाइल की गुमशुदगी की सूचना थाना में दर्ज कराई थी, उन्हें उनका मोबाइल वापस मिलने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है.

 

एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह बिना देर किए संबंधित थाना में इसकी सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण कराएं. इससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में पुलिस को आसानी होती है.

 

उन्होंने कहा कि "अब हमारा मोबाइल फिर से हमारा" केवल एक नारा नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस की जनसेवा, पारदर्शिता और आम नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही