Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : थाना प्रभारी

Jamtara : होली व शब-ए-बरात के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शनिवार 4 मार्च की देर शाम को मिहिजाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता में सीओ मनोज कुमार ने की. मौके पर थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाना है. इस दौरान हुड़दंग मचाने व अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबरन किसी भी व्यक्ति को रंग नही लगाना है. इधर मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि मिहिजाम में मिल-जुलकर होली मनाने की परंपरा रही है. इस बार कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही होली मनायी जाएगी. बैठक में उपाध्यक्ष शांति देवी, मनीषा कुमारी, अशोक कच्छप, मिथिलेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, डॉ.सिद्धार्थ राय, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, वार्ड पार्षद, भाजपा नेता सुरेश राय, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, झामुमो नेता विजय भंडारी, कामेश्वर तिवारी, किंकर राय, अमरजीत यादव, पुलु यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार ओझा, कांग्रेस नेता अरूण दास, परवेज़ रहमान, दानिश रहमान, कृष्णा राम, अजय राम, गुड्डू सिंह, मिंटू मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/jamtara-four-cyber-thugs-arrested-from-karmatand-and-deoghar/">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : करमाटांड़ व देवघर से चार साइबर ठग गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही